जगदलपुर कोतवाली थाना प्रभारी भोला सिंह राजपूत ने टीम के साथ बाइक चोरों के ग्रहों को धर दबोचा!"
बस्तर पुलिस ने पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में वाहन चोरी के मामले में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की। यह कार्रवाई बस्तर पुलिस की संवेदनशीलता और अपराध नियंत्रण के प्रति गंभीरता को दर्शाती है।
प्रार्थी विशाल तफादार की शिकायत पर, उनकी टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल चोरी के मामले में कोतवाली थाना प्रभारी भोला सिंह राजपुत के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों, अलबर्ट नायक और पवन नाग, को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने उक्त मोटरसाइकिल के साथ-साथ एक अन्य हीरो होंडा मोटरसाइकिल की चोरी भी स्वीकार की।
दोनों मोटरसाइकिलों को पुलिस ने बरामद कर लिया। आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
इस कार्रवाई में निरीक्षक भोला सिंह राजपुत, उपनिरीक्षक अरुण मरकाम, सहायक उपनिरीक्षक परिमल दास, प्रधान आरक्षक अनंत राम बघेल, और आरक्षक बंशी मौर्य, केशव चंद्रा, तथा सोनू ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें