पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने मारपीट के मामले को लेकर केदार को घेरा केदार की मुश्किलें बड़ी।
जगदलपुर : - छत्तीसगढ़ के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप पर जगदलपुर सर्किट हाउस में एक संविदा कर्मचारी के साथ मारपीट और गाली-गलौज का आरोप लगा है। इस घटना को लेकर 7 सितंबर 2025 को पीडित कर्मचारी ने कोतवाली थान े में लिखित शिकायत दर्ज की थी।
इस मामले में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने जगदलपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केदार कश्यप की आलोचना की और उनके इस्तीफ े की मांग की। बैज ने कहा कि एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के साथ मंत्री का ऐसा व्यवहार निंदनीय है और यह कश्यप के अहंकार को दर्शाता है। उन्होंन े यह भी कहा कि इस घटना से कश्यप ने अपने पिता और बस्तर के वरिष्ठ नेता बलिराम कश्यप की छवि को भी धूमिल किया है।
वहीं, बीजेपी की ओर से कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा ने केदार कश्यप का बचाव करते हुए कहा कि कांग्रेस इस मामले को बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर रही है और यह उनकी बदनाम करने की साजिश है। उन्होंने कश्यप को एक सुलझा और गंभीर व्यक्ति बताया। इस घटना को लेकर राजनीतिक विवाद गहरा गया है, जिसमें कांग्रेस और बीजेपी एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लग रहे हैं।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें