नगरनार पुलिस की लगातार अवैध गांजा तस्करों पर कार्रवाई।

 



जगदलपुर:- उड़ीसा मलकानगिरी से छत्तीसगढ़ के जगदलपुर की ओर अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी पर पुलिस ने कार्रवाई  किया है। पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग, और नगर पुलिस अधीक्षक सुमीत कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी संतोष सिंह के नेतृत्व में नगरनार पुलिस टीम ने कार्रवाई की। 

थाना प्रभारी संतोष सिंह

मुखबिर की सूचना पर धनपुंजी फॉरेस्ट नाका, एनएच तिरेसठ के पास एक व्यक्ति, हरीराम केंवट  निवासी  मध्यप्रदेश को बस का इंतजार करते पकड़ा गया। उसके काले रंग के बैग से सात किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। जिसकी कीमत सत्तर हज़ार रुपये बताया जा रहा है। आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) के तहत कार्रवाई की गई और उसे न्यायिक रिमांड के लिए जगदलपुर न्यायालय में पेश किया गया। 


इस कार्रवाई में निरीक्षक संतोष सिंह, सउनि जदुराम बघेल, प्रधान आरक्षक धरम कश्यप, आरक्षक दशरू नाग, और सैनिक राजकुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

टिप्पणियाँ