बीजापुर पत्रकार हत्याकांड:, मुकेश चंद्राकर की बेरहम हत्या करने वालों के अवैध बाड़ा पर बुलडोजर एक्सन।
बीजापुर:- छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। युवा पत्रकार मुकेश चंद्राकर की क्रूर हत्या के मामले में मुख्य आरोपी ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के चट्टानपारा स्थित अवैध बाड़े क्राइम सीन पर प्रशासन ने आज दोपहर बुलडोजर कार्रवाई हुई है।
यह बाड़ा वही जगह है जहां 1 जनवरी 2025 को मुकेश की हत्या की गई थी और उसके शव को सेप्टिक टैंक में फेंक दिया गया था। हत्या के लगभग 8 माह बाद यह कार्रवाई राजस्व विभाग और नगर पालिका के अमले ने की, जो नगर पालिका अंतर्गत राजस्व भूमि पर अवैध अतिक्रमण को हटाने के मद्देनजर की गई।
आज दोपहर राजस्व और नगर पालिका का जत्था चट्टानपारा पहुंचा। बाड़े को क्राइम सीन के रूप में पहले ही सील किया गया था, लेकिन अब अवैध अतिक्रमण (राजस्व भूमि पर कब्जा) के कारण तोड़फोड़ शुरू हो गई। जनवरी 2025 में ही सुरेश के एक अन्य निर्माण यार्ड (बीजापुर-गंगालूर रोड किनारे वन भूमि पर) पर बुलडोजर चला था, जहां 21 CCTV कैमरे जब्त किए गए थे। गाड़ियों के कागजात चेक कर कई वाहन सीज हुए थे।
पत्रकार समुदाय ने लंबे समय से इस बाड़े के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहा था। हत्या के बाद बीजापुर में पत्रकारों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया था। माओवादियों ने भी हत्या की निंदा की और जांच की मांग की।
यह कार्रवाई आरोपी के खिलाफ एक और कड़ी सजा के रूप में देखी जा रही है, जो पत्रकारिता की स्वतंत्रता और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वालों को न्याय दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। जांच अभी जारी है, और अदालत में सुनवाई चल रही है।





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें