"मीडिया मास्क उतारा पुलिस ने: अवैध नशीले पदार्थों के व्यापारी प्रदीप गोस्वामी उर्फ पूरी को धर दबोचा"
जगदलपुर:- बस्तर जिले में अपराधियों के खिलाफ सख्ती जारी है। पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस ने अवैध नशीली दवाओं की बिक्री करने वाले एक आरोपित को पकड़ने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई थाना कोतवाली जगदलपुर की टीम ने अंजाम दी, जिसमें कुल 1,021 नशीली टेबलेट/कैप्सूल जब्त किए गए।
गिरफ्तार आरोपित प्रदीप गोस्वामी पिता: डी.पी. गोस्वामी पत्रकारिता के आड़ में अवैध नशीली दवाओं ( अल्प्राजोलम Alprazolam और टर्माडोल Tramadol) जैसे प्रतिबंधित नशीली दावों का अवैध व्यापार करता था। यह खुलासा पुलिस पूछताछ के दौरान हुआ, जिसमें आरोपित ने अपनी कवर स्टोरी के रूप में पत्रकारिता का सहारा लिया बताया। इससे यह स्पष्ट होता है कि अपराधी विभिन्न पेशों का दुरुपयोग कर अवैध गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं।
शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व में चल रही मुहिम में इस तरह के छिपे हुए अपराधियों पर नजर रखी जा रही है। थाना कोतवाली जगदलपुर की टीम ने न केवल दवाओं की जब्ती की, बल्कि आरोपित के पृष्ठभूमि की भी जांच की, जिससे यह तथ्य सामने आया। आरोपित को एनडीपीएस एक्ट धारा 21(बी) के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, और आगे की पूछताछ जारी है।
यह गिरफ्तारी न केवल नशीले पदार्थों के व्यापार पर झटका है, बल्कि पत्रकारिता जैसे सम्मानित क्षेत्र की आड़ में अपराध करने वालों के लिए चेतावनी भी है। बस्तर पुलिस ऐसी कार्रवाइयों से क्षेत्र में अपराध दर को कम करने के प्रति कटिबद्ध है।
महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिकारी
निरीक्षक: भोला सिंह राजपूत (थाना प्रभारी)
उप निरीक्षक: अरुण मरकाम सहायक उप निरीक्षक: प्रमोद सिन्हा, परिमल दास आरक्षक: रवि ठाकुर, बलराम कश्यप, उत्तम ध्रुव प्रमुख भूमिका रही।
बस्तर पुलिस अपराधियों के खिलाफ अपनी मुहिम को तेज रखे हुए है, और ऐसी कार्रवाइयों से युवाओं को नशीले पदार्थों से बचाने में मदद मिलेगी।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें