"बस्तर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जुआ खेल रहे छह आरोपितों को रंगे हाथ घर दबोचा।"


बोधघाट थाना, दिनांक 14 सितंबर 2025 को प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर की गई पुलिस कार्रवाई। करकपाल और सरगिपाल जंगल में जुआ खेलने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग, और नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार के मार्गदर्शन में दो टीमें गठित की गईं। 
इन टीमों ने छापेमारी कर 6  आरोपित को पकड़ा, जिनके कब्जे से 11,320 रुपये नकद, दो गड्डी ताश (52 पत्ते), और 5 टच स्क्रीन मोबाइल जब्त किए गए। आरोपित के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। 
इस ऑपरेशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों में  निरीक्षक लीलाधर राठौर उप-निरीक्षक ललित सिंह नाग, लोकेश्वर नाग  सहायक उप-निरीक्षक सतीश श्रीवास्तव  प्रधान आरक्षक पवन श्रीवास्तव  आरक्षक होरी लाल आर्मो, कामदेव दर्रो, युवराज, थानेन्द्र सिन्हा, विजय तिर्की, अजित सरकार

टिप्पणियाँ