दस लाख रुपये की ठगी करने वाले मामले बस्तर पुलिस ने की कार्रवाई।
छेड़खानी के मामले में पुलिस थाना नगरनार कार्रवाई की है, बता दे की गुप्तो कश्यप ने 5 सितंबर 2025 को रात्रि 10:30 बजे पड़ोस में रहने वाली महिला के घर में घुसकर छेड़छाड़ किया। बता दे की पति घर से बाहर गणेश पंडाल पर गया हुआ था, इसी बात पर आरोपित को मौका मिला और उसने यह कृत्य किया।
पीड़िता की शिकायत पर थाना नगरनार में मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग और नगर पुलिस अधीक्षक सुमीत कुमार के निर्देशन में थाना प्रभारी संतोष सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी की तलाश कर उसे हिरासत में लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया, और पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड के लिए जगदलपुर न्यायालय भेजा गया।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें