कांग्रेस ने 5 वर्षों तक बस्तर की जनता को छला है, महेश कश्यप।
जगदलपुर- ग्राम पंचायत गरावंड खुर्द में बस्तर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप का चुनाव प्रचार अभियान के दौरान ग्रामीणों का भरपूर समर्थन मिला। कार्यक्रम के दौरान महेश कश्यप ने केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे जनहित के विकास कार्य के संबंध में ग्रामीणों को जानकारी दी, और पूर्व की कांग्रेस सरकार द्वारा किए गए घोटाले के संबंध में ग्रामीणों को बताया।
महेश कश्यप ने छत्तीसगढ़ में पूर्व की कांग्रेस सरकार को घेरते हुए कहा केंद्र सरकार द्वारा जनहित की योजनाओं को कांग्रेसियों ने आम लोगों तक पहुंचने नहीं दिया जिस वजह से केंद्र की कई महत्वपूर्ण योजनाएं प्रधानमंत्री आवास ,शौचालय, आयुष्मान कार्ड,उज्ज्वला योजना के तहत गैस वितरण प्रधानमंत्री मोदी की देन है। दिल्ली में बैठकर बस्तर की चिंता करने वाले ऐसे नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना है आम जनों तक नहीं पहुंच पाई है।
महेश कश्यप ने कहा कि देश में तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है,क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की आम जनता और वंचित वर्ग के हित में निरंतर कार्य कर रहे हैं ,चाहे वह धान के समर्थन मूल्य में वृद्धि की बात हो या महतारी वन्दन के तहत महिलाओं को 1000 रु उनके खाते में प्रदान करने की बात हो।





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें