आईपीएस विकास कुमार ने नशे के सौदागरों का कमर तोड़ा।
जगदलपुर। मुख्यालय में दो साल तक सीएसपी के रूप में तैनात रहे आईपीएस विकास कुमार ने अपेन कार्यकाल में नगर में जुर्म जरायम की दिशा बदल दी। चोरी, अवैध शराब व नारकोटिक्स संबंधी अपराध समेत खासतौर पर कोडिनयुक्त नशीली दवाओं के सौदागरों के गिरोह को नाकाम करने में अहम भूमिका निभाई।
विकास कुमार यूपीएससी का एग्जाम पास करते हुए आईपीएस अधिकारी बने। उनका जन्म बिहार के औरंगाबाद जिले के नरसिहा गांव के एक मध्यम परिवार में हुआ।
आईपीएस विकास कुमार के दादा जी खेती किसान करते थे, एवं पिताजी देश के रक्षा के लिए आर्मी में सेवा दे चुके है। जहां हुई रिटायरमेंट के बाद पुलिस विभाग को अपना सेवा दे रहे हैं। प्रशिक्षण के दौरान विकास कुमार ने नगर पुलिस कप्तान के रूप में अपराधियों पर प्रभावी लगाम कसने में काययाबी दर्ज की। खास तौर पर अवैध नशीली दवा तस्करी के कारोबार पर अंकुश लगाने में सफलता हासिल की। जगदलपुर शहर में कभी गली-खींचे में अवैध रूप से शराब एवं नशीली दावों का बिक्री धड़ल्ले से होता था जिस वजह से आए दिन मारपीट चाकू बाजी की घटनाएं सामने आता था इस अवैध कल बाजार पर लगाम लगाने के बाद जगदलपुर के आम नागरिकों को राहत मिला है।
वहीं कानून व्यवस्था समेत सामुदायिक पुलिसिंग में भी असरकारक कार्य किए। उनका तबादला फिलहाल एएसपी कवर्धा में किया गया है।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें