अनिमेष चौहान बने नेहरू युवा केंद्र के जिला सलाहकार समिति के सदस्य।



जगदलपुर-भारत सरकार के केंद्रीय युवा कल्याण और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर द्वारा सामाजिक सेवा ,युवा कार्य, दीक्षा और संस्कृति के क्षेत्र से प्रतिष्ठित व्यक्तित्व के श्रेणी के अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र संगठन से संदर्भित युवा कार्यक्रम पर हुई नियुक्ति ।

पूर्व छात्र नेता A.B.V.P वर्तमान भाजपा (युवा मोर्चा ) नगर मंडल मंत्री अनिमेष सिंह चौहान को नेहरू युवा केंद्र संगठन के ज़िला सलाहकार समिति का सदस्य बनाया गया है ।

केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर द्वारा सामाजिक सेवा ,युवा कार्य , शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में प्रतिष्ठित व्यक्तित्व के श्रेणी के अन्तर्गत नेहरू युवा केंद्र संगठन (ने.यु.के.सं) से संदर्भित युवा कार्यक्रम पर ज़िला सलाहकार समिति (DACYP) के सदस्य के रूप में नामित किया गया है ।यह महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी के लिए अनिमेष सिंह चौहान ने भारत सरकार और केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर को आभार ज्ञापित किया है ।

DACYP के एक नामांकित सदस्य के रूप में अनिमेष सिंह चौहान का योगदान ज़िले में युवा विकास से संबंधित महत्वपूर्ण मामलों पर मार्गदर्शन ,सलाह और नव-दृष्टिकोण प्रदान करने में महत्वपूर्ण होगा। यह भूमिका सलाहकारी प्रकृति की है ,जो युवाओं के जीवन में सार्थक योगदान देने और समुदाय में युवा कार्यक्रमों के भविष्य को आकार देने का एक अनूठा अवसर भी प्रदान करता है ।

टिप्पणियाँ