खेत में सिंचाई के लिए सरकारी तालाब के पानी का उपयोग करने पर सरपंच ने ग्रामीणों को पीटा।



जगदलपुर ग्राम पंचायत करनपुर में आश्रित ग्राम भालुगुड़ा के ग्रामीणों ने सोमवार को एसपी दफ्तर पहुंच बकावंड ब्लाक के ग्राम चितालूर के सरपंच पर मारपीट करने धमकाने व सरकारी तालाब का अवैध उपयोग करने की शिकायत की गई है।

ग्रामीणों ने कहा कि ग्राम पंचायत करनपुर में आश्रित ग्राम भालुगुड़ा के खसरा क्रमांक 946 रकबा 2.25 में वन विभाग के अन्तर्गत तालाब का निर्माण किया गया है। इस तालाब का ग्राम भालुगुड़ा के स्थानीय लोगों के द्वारा मछली पालन, सिचांई कार्य तथा निस्तारी के लिए उपयोग किया जाता रहा है। बीते वर्षों से दोनों ग्रामों के बीच तालाब को लेकर विवाद चल रहा है। मामले में एसडीएम व जगदलपुर और बकावंड तहसीलदार ने हस्तक्षेप करते हुए मछली पालन नहीं कर आपसी सहमती से पानी उपयोग करने का निर्देश दिये थे।

बकावंड के ग्राम पंचायत चितालूर के सरपंच के द्वारा दो लोगों को मारपीट कर जान से मारने की धमकी भी दी गई है। संबंधित मामले में पीड़ित ग्रामीणों ने नगरनार थाना पहुंचकर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई हेतु मांग की गई जिसके बाद थाना प्रभारी द्वारा एफ आई आर दर्ज किया गया। बता देकी निर्माणधीन तालाब पांडेमुण्डा में सरपंच द्वारा पुरे ग्रामीणों को भेज कर सिंचाई करने वालों के डीजल पंप को फेंक कर सिंचाई न करने की धमकी दी गई है। तालाब में जबरन मछली बीज छोड़ दिया है। चितालूर के सरपंच द्वारा पंचनामा के नियम की अनदेखी कर  तालाब में मछली पालन कर विवाद की स्थिति उत्पन्न की जा रही है। ग्रामीणों ने इस मामले में पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।

टिप्पणियाँ