जनप्रतिनिधि इंतजार कराते रहे थक हार ग्रामीणों ने कर दिया नए स्कूल का उद्घाटन

 


जगदलपुर:- इस्पात ग्राम नगरनार क्षेत्र के ग्राम पंचायत करनपुर में एक साल पूर्व खनिज न्यास निधि मद से निर्मित प्राथमिक शाला भवन का राजनीतिक दांवपेच के चलते विधिवत शुभारंभ न किए जाने से त्रस्त ग्रामीणों ने आखिरकार दो दिन पहले बिना किसी उद्घाटन के तामझाम के ही बच्चों को नए पाठशाला भवन में शिफ्ट करवा दिया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पूर्व में  स्थित प्राथमिक पाठशाला भवन जर्जर हो चुका था इसलिए बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते पंचायत द्वारा नए पाठशाला भवन का प्रस्ताव भेजा गया था। जिला खनिज न्यास निधि से नवीन प्राथमिक शाला भवन बनाने के लिए दो वर्ष पूर्व स्वीकृति भी हो गई।

ग्राम पंचायत करनपुर को निर्माण एजेंसी अधिकृत किया गया था। पंचायत द्वारा पिछले शिक्षा सत्र में ही भवन निर्माण पूर्ण कर लिया गया था। इस दौरान प्राइमरी स्कूल के 69 बच्चों को मिडिल स्कूल में पढ़ाया जाता रहा।

प्रातः 8:00 से 12 वह 12:00 से 5:00 तक दो शिफ्ट में कक्षाएं ली जाती थी।

इसके चलते शिक्षकों को काफी परेशानी उठाना पड़ रही थी। पंचायत की ओर से कई बार जनप्रतिनिधियों को पाठशाला भवन का विधिवत उद्घाटन करने आग्रह किया गया पर कभी स्थानीय विधायक  तो कभी प्रभारी मंत्री के कर कमलों से

औपचारिक उद्घाटन किए जाने बात कही जाती रही। इस प्रकार एक वर्ष गुजर गया पर स्कूल भवन का विधिवत शुभारंभ नहीं हो सका। इस वर्ष नए शिक्षण सत्र में भी राजनीतिक व्यस्तता व चुनावी गणित के चलते जनप्रतिनिधि स्कूल भवन का उद्घाटन करने का फुर्सत नहीं निकाल सके। लिहाजा  बच्चों के पालकों ने शिक्षकों पर दबाव बनाकर नए स्कूल भवन में बच्चों को शिफ्ट करवा दिया है।

स्कूल में कक्षाओं का संचालन भी हो रहा है। संकुल समन्वयक महेंद्र ठाकुर ने बताया प्राथमिक शाला में 69 बच्चे अध्यनरत हैं। मिडिल स्कूल में दो शिफ्ट में बच्चो को पढ़ाया जा रहा था। इसके चलते परेशानी आ रही थी।

ग्राम पंचायत की सहमति से नए पाठशाला भवन में बच्चों को पढ़ाना शुरू करवा दिया गया है। औपचारिक उद्घाटन बाद में करवा लिया जाएगा।

मैं साला भवन निर्माण में भी अनियमितता की गई है स्कूल में अध्ययनरत छोटे बच्चों सुरक्षा के लिहाज से चार दिवारी का निर्माण नहीं किया गया है।

प्रायरमरी स्कूल के एक शिक्षक पिछले वर्ष  पदोन्नति में चले गए। इसके चलते एक शिक्षक ही शेष रह गया है। उस पर सारे बच्चों की जिम्मेदारी है।

परेशानी के चलते नए भवन में शिफ्ट करवा गया सरपंच तिरूपति नागेश ने बताया कि बीते वर्ष ही भवन पूरा हो चुका था पर औपचारिक शुभारंभ नहीं हो सका था। बच्चों की सुविधा के लिए नए भवन में उन्हें शिफ्ट करवा दिया गया है। बाद में उद्घाटन भी करवा लिया जाएगा।

टिप्पणियाँ