मंदिर के सुंदरीकरण के नाम पर सरपंच पर गोलमाल का आरोप साढे 19 लाख रूपये का घोटाला का आरोप।
ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2021-22 में ग्राम्य देवी भंडारिन माता मंदिर के उन्नयन व सुंदरीकरण हेतु जिला खनिज न्यास निधि से 19 लाख 50 हजार रूपये मंजूर किया गया था। इस राशि से ब्रिक्स इंटरलाकिंग समेत मंदिर के उन्नयन में खर्च किया जाना था। सरपंच द्वारा एक वर्ष में मंदिर की चहारदीवारी व दरवाजा निर्मित कर खानपूर्ति कर दी। ग्रामीणों को लुभाने मुख्य द्वार में कुछ साज-सज्जा भी करवा दिया। ज्ञात हो कि लैखन बघेल पूर्व में भी ग्राम के सरपंच रह चुके हैं। उन पर इस मामले के अलावा पूर्व में भी ग्राम के विकास कार्यो के नाम पर अनियमितताओं के आरोप लगते रहे हैं।
अन्य कार्यो में भी हुुई अनियमितताएं पूर्व सरपंच रैनू बघेल ने अन्य ग्रामीणों द्वारा हस्ताक्षरित शिकायत आवेदन सीईओ जपं को भेजकर मंदिर सुंदरीकरण कार्य समेत पेयजल आपूर्ति हेतु गढ्ढा खोदवाई , बाजार शेड निर्माण अधर में किए जाने तथा रकम लेकर बाहरी लोगों को सरकारी भूमि पर पक्का व्यावसायिक परिसर निर्माण करने की अनुमति देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। इन मामलों में जांच व कार्रवाई की मांग की गई है। बघेल ने कहा कि ग्राम्य देवी से गांव के लोगों की धार्मिक भावनाएं जुड़ी हुई हैं। मंदिर के नाम पर भ्रष्टाचार करना दुर्भाग्यजनक है। ग्रामीणों ने कहा है कि इस्पात संयंत्र प्रभावित गांव होने के बावजूद भी नगरनार में पेयजल की समस्या है। ग्राम पंचायत की उदासनीता के चलते अब तक आवश्यकतानुसार ओवरहेड टैंक नहीं बन सके हैं। सरपंच गांव के विकासकार्यो के प्रति गंभीर नहीं हैं। वे निजी कार्यो में ही व्यस्त रहते हैं।
लैखन बघेल, सरपंच ग्राम पंचायत नगरनार ने अपना पक्ष बताते हुए कहा कि राशि में गोलमाल का आरोप निराधार है। मंदिर सुंदरीकरण के कार्य के तहत पंचायत की ओर से मंदिर परिसर में मिट्टी डलवाई गई है। चहारदीवारी व मेनगेट लगाया गया है। परिसर में इंटरलाकिंग समेत अभी शेष कार्य बाकी है।








टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें