यम नियम अधिनियम आईएफएस दिव्या गौतम पर लागू क्यों नही?
महिला आईएफएस पर आखिर क्यों मेहरबान विभाग?
संभाग मुख्यालय स्थित वन विद्यालय संचालक के रूप में पदस्थ व वन विभाग के सामाजिक वानिकी संचालक का प्रभार देख रही आईएफएस दिव्या गौतम पर वन अमला मेहरबान नजर आता है।
बता दें कि इस अधिकारी का यह गृहनगर है सहायक वन संरक्षक के पद पर चयनित होने के बाद वे आठ साल पूर्व यहां एसडीओ सामाजिक वानिकी में पदस्थ हुई थी। इसके बाद से ही वे कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान, समाजीक वानिकी व वन विद्यालय में अलग अलग पदों में जगदलपुर में ट्रांसफर के नाम पर पांच किलोमीटर के दायरे में बनी हुई है।
शासकीय सिविल सेवा नियम के तहत राजपत्रित अधिकारी का कार्यकाल किसी भी स्थान में 3 वर्ष से अधिक नहीं होता है लेकिन दिव्या गौतम बीते 8 साल से अंगद के पाव की तरह डटी हुई है। इसका वजह अज्ञात है या फिर इत्तेफाक है। कहने को तो कुछ भी कहा जा सकता है पर सिविल सेवा आचरण के विरुद्ध हो रहे ट्रांसफर को देखकर भ्रष्टाचार बू आ रही है। उल्लेखनीय यह भी है कि श्रीमती गौतम का कार्यकाल विवादित रहा है। पूर्व में कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में प्रभारी संचालक रहते उन पर बंगले पर तैनात चतुर्थ वर्ग कर्मचारियों से गाली गलौज व मारपीट करने व अधिनस्थ स्टाफ के साथ अभद्रता करने के गंभीर आरोप लगाए गए थे। साथ ही गंभीर विभागीय अनियमितता का मामला भी उजागर हुआ था। बावजूद जांच के नाम पर खानापूर्ति की गई ।अधिकारी पर कोई भी अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं की गई । इसके अलावा उनके द्वारा दिवंगत क्लर्क के मोबाइल पर कॉल कर सरकारी महिला भृत्य के बंगला न आने पर ऐसी गंदी गालिया बकी गयी थी कि फिल्मों के खलनायक भी शर्मा जाएं। इसका ऑडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। जिसके बाद उन्हें कांगेर वेली से हटाया गया था।
अब जब विधानसभा चुनाव समीप है इसके बावजूद उनका स्थानांतरण नहीं किया जाना इस अधिकारी को वरिष्ठ अधिकारियों का अंध संरक्षण होना सिद्ध करता है।
संबंधित मामले में हमने दिव्या से लगातार उनका पक्ष लेने का प्रयास किया पर वे उपलब्ध नहीं हुए।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें