राजधानी का ठेकेदार मनोज सिन्हा उल्टा चोर कोतवाल की भूमिका में, ठेकेदार को धमकी,सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार कर खुद को दूध का धुला बता रहा हैं।

 

नारायणपुर।  जिले में पुलिस विभाग के फायरिंग रेंज व अन्य निर्माण कार्य का ठेका लेने वाले राजधानी के  एस.पी. सिन्हा द्वारा स्थानीय ठेकेदार कयामुद्दीन के साथ जालसाजी करते हुए उसे काम करवा कर मेहनताना हड़प कर लिया गया था। मामले में कयामुद्दीन ने एसपी कलेक्टर व हाजी को शिकायत की थी  ऐसी खबरें मीडिया में आने के बाद उक्त ठेकेदार सिन्हा गिरगिट की तरह करवट बदल चुका है । वेब पोर्टल के माध्यम से उसके द्वारा दुष्प्रचार फैलाया जा रहा है की उसने पेटी ठेकेदार को सारा रकम अदा कर दिया था । वह उसे ब्लैकमेल करते हुए और अधिक रकम मांग रहा है। जबकि महज 21 लाख लाख 50 हजार रु के भुगतान के बाद सिन्हा ने उसे फूटी कौड़ी तक देने से इंकार कर दिया था। जबकि मिस मेसर्स एस.पी. सिन्हा के लिए कयामुद्दीन ने फायरिंग रेंज में 2 करोड़ 25 लाख का कार्य पूरा किया गया है। जिनका मजदूरी भुगतान 25% जोड़ लिया जाए तो 50 से 60 लाख रुपए का भुगतान होता है।

 पेटी ठेकेदार कयामुद्दीन

मनोज सिन्हा एवं विशाल चौहान द्वारा मामले को दूसरा रूप देते हुए मानहानि का दावा करने की भी गीदड़ भभकी दी जा रही है। बहराल पेटी ठेकेदार कयामुद्दीन कर्ज में डूब चुका है अपने बकाया पैसे के लिए वह अधिकारियों के दरवाजे एडी रगड़ रहा है। उसने रुपए न मिलने पर ठेकेदार के घर के सामने भूख हड़ताल की चेतावनी दी है।

टिप्पणियाँ