रायपुर के ठेकेदार मेसर्स एस.पी. सिन्हा मनोज सिन्हा फर्म द्वारा बस्तर के आदिवासी क्षेत्रों में की जा रही लूट। नारायणपुर के पेटी ठेकेदार काम के एवज में मजदूरी भुगतान के लिए भटक रहा। पढ़िए पूरा खबर।

 

विशाल चौहान एवं मनोज सिन्हा

नारायणपुर- जिले में पुलिस विभाग के लिए फायरिंग रेंज तेलसी में निर्माण कार्य का ठेका लेने वाले मेन कांटेक्टर राजधानी के मेसर्स एस.पी. सिन्हा मनोज सिन्हा द्वारा पेटी ठेकेदार स्थानीय निवासी शेख कयामुद्दीन से काम भुगतान के पांच फीसद में काम करवाया गया पर काम पूरा होने के बाद उसे फूटी कौड़ी भी नहीं दे रहा। पेटी ठेकेदार अपना रूपया फंसाकर अब बकाया भुगतान हेतु एडि़या रगड़ने मजबूर है।  समय अनुसार शिकायत को उसने जिले के कलेक्टर व एसपी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी को आवेदन देकर भुगतान हेतु गुहार लगाई है।

मेसर्स एस.पी. सिन्हा मनोज सिन्हा

कयामुद्दीन ने बताया कि फायरिंग रेंज तेलसी के कार्य का ठेका लेने वाले फर्म सिन्हा ने उससे विभाग द्वारा भुगतान किए गए चेक की राशि का पांच फीसद भुगतान करने का वायदा किया था। इसके बाद उसने काम पूरा किया। 

भागीदार विशाल चौहान

काम पूरा होने के बाद से वह ठेकेदार को लंबित भुगतान हेतु बार-बार गुहार लगाता रहा लेकिन उसने पेमेंट नहीं किया। उसके भागीदार विशाल चौहान को भी कई बार भुगतान के लिए आग्रह किया पर उसके द्वारा भी कोई भी सहयोग प्राप्त नहीं हुआ। 

कार्यस्थल नारायणपुर फायरिंग रेंज

अब ठेकेदार उससे धमकी देने पर आमादा हो गया है। जो करना हो कर लो पैसा नहीं दूंगा उसने दो टूक कह दिया है। पेटी  ठेकेदार  ने अधिकारियों से गुहार लगाई है कि उसका पेमेंट करवाने आदेशित करें।

 ज्ञात हो कि संवेदनशील इलाकों में हो रहे कार्यों में बाहरी ठेकेदारों का कोई भूमिका नहीं होता है। परंतु स्थानीय ठेकेदारों को पहुंच का लाभ लेते हुए बाहरी ठेकेदार लूट कसौट कर रहे हैं।

पेटी ठेकेदार शेख कयामुद्दीन

निर्माण कार्यो में राजधानी समेत अन्य बड़े शहरों के ठेकेदारों द्वारा बस्तर के छोटे ठेकेदारों का शोषण करने के मामले पहले भी सामने आते रहे हैं। वे यहां काम करने से कतराते हैं और ठेका लेने के बाद छोटे ठेकेदारो का हिस्सा हड़प कर लेते हैं।

टिप्पणियाँ