ईविप्रा उपाध्यक्ष व जिला कांग्रेस कमेटी के सफल जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा ग्रामपंचायत भेजापदर देवी माता के मड़ई मेला में बतौर मुख्यातिथि हुए सम्मिलित.....
जगदलपुर... ईविप्रा उपाध्यक्ष व जन-सेवक लोकप्रिय जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा ने देवी माता के मेला में दूरदराज़ से आये ग्रामवासियों को सम्बोधित करते कहा कि इसकी ख्याति देश की सीमा से बाहर विदेशों तक में है। जब से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार सत्ता में आई है तब से आदिवासी संस्कृति के समस्त घटकों को संरक्षित करने राज्य की भूपेश सरकार प्रतिबद्ध है।
उन्होंने आगे कहा कि हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप हमारे आस्था के केंद्र मेला मंडई के लिए राशि भी आबंटित की जा रही है कांग्रेस की भूपेश सरकार आदिवासी संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए लगातार कार्य कर रही है।देवी माता के मेला मे पूजा अर्चना पश्चात समीप ग्रामों से आए अन्य देवी- देवताओं से आशीर्वाद प्राप्त किया तथा बस्तर सहित छत्तीसगढ़ की सुख समृद्धि व प्रगति की कामना की और कहा कांग्रेस सरकार के लगातार प्रयासों से आज वनांचल क्षेत्र के विभिन्न ग्राम-पंचायतों के ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें